Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर में CAA के पक्ष में जनसभा कर विपक्षियों पर गरजे योगी

गोरखपुर में CAA के पक्ष में जनसभा कर विपक्षियों पर गरजे योगी

गोरखपुर। देशभर में CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कई राज्यों में जनसभाएँ की जा रही हैं। उसी क्रम में आज गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में भी विशाल जनसभा थी जिसको संबोधित करने खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे। कॉलेज परिसर में हज़ारों लोग मौजूद थे जिनको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CAA के पक्ष में लोगों को जानकारी दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षियों पर भी जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि विपक्ष के लोग जानबूझ कर देश के लोगों को नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया कि ये कानून लोगों लोगों को नागरिकता देना वाला कानून है न कि किसी की नागरिकता लेने वाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधायक पंकज सिंह, कृषि मंत्री शिव प्रताप शाही, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे। गोरखपुर लाइव से बात करते हुए जनसभा में आये कुछ लोगों ने बताया कि वो लोग बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण सुनने आए हैं और वो लोग CAA के पक्ष में अन्य लोगों को भी जानकारी देंगे जिससे वो इस बिल को लेकर विपक्षियों के बहकावे में न आएं।

Exit mobile version