विश्व खाद्य दिवस: आज दुनियां भर में मनाया जा रहा है

386

नई दिल्ली। दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है विश्व खाद्य दिवस। हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।

Advertisement

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक भूख से निपटना है। बता दें कि यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।

विश्व खाद्य दिवस की थीम

इस वर्ष खाद्य दिवस की थीम (Our actions are our future- Better production, better nutrition, a better environment and a better life) हमारा कार्य ही हमारा भविष्य है बेहतर उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर पर्यावरण और बेहतरीन जीवन है।

विश्व खाद्य दिवस का इतिहास

विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर को मनाया जाता है, जो कि 1945 में एफएओ के निर्माण का प्रतीक माना गया है।

इस दिवस की स्थापना नवंबर 1979 में हुई थी। इस दिवस को मनाने का सुझाव हंगरी के पूर्व कृषि और खाद्य मंत्री डॉ पाल रोमानी ने दिया था।

यह दिवस दुनियाभर के 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है।

150 देश मिलकर मनाते हैं ये दिवस

गौरतलब है कि हमारे देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में कुपोषण के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।

एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना बहुत अहम है, लेकिन आज भी हजारों लोग कुपोषण की वजह से अपनी जान गवां रहे हैं।

ऐसे में खाने को हर व्यक्ति का मौलिक और बुनियादी अधिकार माना जाता है। इसलिए करीब 150 देश मिलकर यह दिवस मनाते हैं।

विश्व खाद्य दिवस मनाने का उद्देश्य

वर्ल्ड फूड डे को मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उदेश्य ये है कि, भुखमरी से पीड़ित लोगों की मदद करना। साथ ही, अन्न या फिर खाद्य को लेकर लोगों को जागरूक करना।

आज के समय में गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले कई लोग है। जिन्हें अन्न के लिए भटकना पड़ता है, लेकिन बावजूद इसके बढ़ी मुश्किलों के बाद उन्हें संतुलित आहार मिल पाता है।

जिससे कई लोग कुपोषण का शिकार हो जाते हैं, और उनकी मौत हो जाती है। इसलिए बेहद जरूरी है, ऐसे लोगों के लिए सोचा जाए।

वर्ल्ड फूड डे का मुख्य उदेश्य यहीं है कि, अन्न के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।