एक ही शख्स से प्यार कर बैठी दो लडकियाँ, दोनों ने एक ही मंडप में की शादी

497

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से शादी का एक गजब मामला सामने आया है। ये शादी हर ओर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल चंदू मौर्य नाम के शख्स से दो लड़कियों को एक साथ प्यार हो गया जिसको बाद दोनों लड़कियों ने आपसी रजामंदी के साथ शादी करने का फैसला किया।

Advertisement

प्यार के इस संगम में एक दुसरे पर विश्वास रहा और यही वहज रही कि करीब एक साल साथ रहने के बाद तीनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया। और एक लड़के ने दो लड़कियों से एक ही मंडप में शादी रचाई।

ये मामला सूबे के जगदलपुर का है जहां चंदू खेती किसानी का काम करता है। चंदू को एक साल पहले सुंदरी नाम की लड़की से प्यार हो गया जिसके बाद वो उसे अपने घर ले आया। ठीक उसके एक महीने बाद उसे हसीना नाम की एक दूसरी लड़की से भी प्यार हो गया और उसे भी वो अपने घर ले आया और तीनों एक साथ रहने लगे।

हैरानी की बात ये है कि दोनों लड़कियों के परिवार वालों ने शादी के इस फैसले को खुशी-खुशी स्वीकार किया। लड़की वालों की तरफ से हरी झंडी मिली तो चंदू के परिवार ने भी इस शादी पर अपनी रजामंदी दी।


शादी 3 जनवरी 2021 को हुई शादी में शरीक होने वालों में बाराती-घराती के अलावा देखने वालों का भी एक बड़ा जमावड़ा था। चंदू के परिवार समेत दोनों लड़कियां का परिवार शादी में शामिल हुआ और बड़े धूमधाम से जश्न मनाया गया।