पंचतत्व में विलीन हुवा आर. एन. सिंह का पार्थिव शरीर इकलौते पुत्र संतोष ने दी मुखाग्नि श्रद्धांजलि देने वालों का लगा रहा तांता।

311

गोरखपुर। चिल्लूपार क्षेत्र के भरौली गांव निवासी व महाराष्ट्र में विधान परिषद के सदस्य रहे उद्योगपति आर. एन. सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके द्वारा बनवाए गए रामसखी, रामनिवास सिंह बालिका महाविद्यालय के प्रांगण में पंचतत्व में विलीन हुवा।

Advertisement

उनकी अंतिम झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग व महिलाएं लालायित रहे।सभी ने शोकाकुल परिजनों को ढाढस बधाया।


उत्तर भारतीय संघ मुंबई के अध्यक्ष, रामसखी रामनिवास शिक्षण संकुल के संस्थापक, बांबे इंटिलेजेंस सिक्योरिटी के निदेशक व भाजपा के विधान परिषद सदस्य 74 वर्षीय रामनिवास सिंह का विगत 2 जनवरी को गोरखपुर एयरपोर्ट पर निधन हो गया था।

जिनका पार्थिव शरीर दो दिनों तक जनता दर्शन के लिए रखा गया था।आज उनकी अंत्येष्टि हुई ,चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र संतोष सिंह ने दी। स्वर्गीय सिंह पूरा भरा परिवार छोड़ के गए हैं।


अंत्येष्टि के दौरान मृतक आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

जिसमे विधान परिषद सदस्य राजहंश सिंह, पूर्व गृहमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष मुंबई अमरजीत सिंह, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, डा. राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, हमारा महानगर समाचार पत्र मुंबई की निदेशिका गीता सिंह, चंदा सिंह, भाजपा नेत्री अस्मिता चंद, भाजपा नेता माया शंकर शुक्ल, कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन रणविजय चंद, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, ध्रुवनारायण पांडेय, मुकेश सिंह, मनोज सिंह, अजय सिंह, विपिन सिंह, सुरेंद्र गिरी, ज्ञान प्रताप सिंह, अवध नारायण सिंह, उदय नारायण सिंह, देवेंद्र चंद, महेंद्र नाथ मिश्र , रामजी दुबे, डा. अनिल तिवारी, शिवचंद यादव, रंजीत सिंह, संतोष मिश्र, अश्वनी मिश्र, उधम सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।