ससुर बहू से करता था अश्लील हरकतें, बेटे ने किया विरोध तो गोली मारकर हत्या

336

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से रिश्तों शर्मशार कर देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक पिता ने अपने ही बेटे को इसलिए गोली मार दी क्योंकि बेटे ने अपने ही पिता के द्वारा पत्नी के साथ हो रहे छेड़छाड़ का विरोध किया।

Advertisement

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र का रहने वाला दुष्यंत एक निजी हॉस्पीटल में काम करता था।

बताया गया है कि दुष्यंत को उसके पिता अभिषेक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गये। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है।

मृतक की पत्नी ने अपने ससुर अभिषेक पर गंभीर आरोप लगाये हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें किया करता था।

उसने बताया कि सास मायके गई हुई थी, उसके दोनों देवर भी घर पर नहीं थे। घर पर अकेला पाकर ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं।

जब सास, पति और देवर घर वापस आये, तो उसने ससुर की हरकतों के बारे में उन्हें बताया। इसी बात को लेकर पति का ससुर से विवाद हो गया।

इस विवाद के दौरान गुस्साये ससुर ने अपने ही बेटे को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी और मौके से भाग निकला।

पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान लेने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी आमित आनंद ने बताया कि पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ था, जिसमें पिता ने बेटे को गोली मार दी।

मृतक की पत्नी द्वारा लगाये गये गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी ससुर की तलाश में है।