यूपी में सरकारी नौकरियों और पदोन्नति में खिलाड़ियों को मिलेगा कोटा, सरकार ने लिए ये फैसलें

320

Advertisement

राज्य सरकार की नौकरियों में खिलाड़ियों को आरक्षण की लंबे समय से मांग को स्वीकार करते हुए, कैबिनेट ने गुरुवार को एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जिसके तहत खिलाड़ियों को सीधे ग्रुप बी पदों पर भर्ती किया जा सकता है, जबकि सीटों में 2% क्षैतिज आरक्षण भी दिया जाएगा।

निर्णय के अनुसार विभिन्न विभागों से ग्रुप बी के 24 पदों को लोक सेवा आयोग के दायरे से बाहर किया जा रहा है। ये सीटें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन और प्रसिद्ध खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के आधार पर सीधे दी जाएंगी तथा इसके लिए अलग से नियम बनाए जाएंगे।

इसी तरह ग्रुप बी के नियमों के तहत नहीं आने वालों के लिए भी ग्रुप सी के पदों में आरक्षित श्रेणियों के भीतर 2% आरक्षण किया जाएगा और भर्ती एजेंसी इसके लिए नियम तैयार करेगी। इसके अलावा, अगर सिस्टम के भीतर कोई खिलाड़ी पदक जीतता है, तो सरकार ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए करियर में दो बार और ग्रुप बी भर्ती के लिए एक बार आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की अनुमति देगी।

कैबिनेट ने यूपी पुलिस में खिलाड़ियों की भर्ती और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के लिए यूपी पुलिस (कुशल खिलाड़ी) भर्ती और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन नियम, 2021 को भी मंजूरी दी।

एक अन्य निर्णय में, कैबिनेट ने कोविड -19 महामारी के दौरान आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को उनके काम के लिए प्रोत्साहन पर सीएम द्वारा हाल ही में की गई घोषणा को मंजूरी दी। आशा कार्यकर्ताओं को दो साल के लिए 500 रुपये प्रति माह जबकि एएनएम को 10,000 रुपये का एकमुश्त भुगतान मिलेगा।

आगरा में ताजमहल मेट्रो स्टेशन शाहजहां पार्क की भूमि पर बनेगा। कैबिनेट ने मेट्रो कॉरपोरेशन को 1,300 वर्गमीटर जमीन हस्तानांतरित करने की मंजूरी दी है। डिपो का निर्माण 15वीं बटालियन पीएसी संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर की भूमि पर किया जाएगा।

इसके अलावा, सरकारी और सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में शिक्षक अब प्रोफेसर का पद प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद वे कुलपति सहित उच्च पदों के लिए पात्र होंगे।