पायनियर का धान बोया जिसमें दाने ही नहीं निकल रहे, सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन उठाई आवाज

343

महराजगंज जनपद के सदर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा रसूलपुर (चेहरी) के किसानों ने पाईंनियर कंपनी का धान प्रजाति 285441 को अपने अपने खेतों में बोए थे।

Advertisement

लेकिन अब उस पौधे से बाल तो निकल रहा है लेकिन उसमें दाने नही लग रहे है। बाल निकलने के बाद उसमें कोई दान नहीं पड़ा है। जिससे क्षेत्र के किसान जो इस प्रजाति का धान लगाये है वो सभी लोग परेशान हैं।

इससे पहले जलजमाव की एक अपनी समस्या थी अब फसल में दान ना लगने से हम लोगों की तमाम फसल नष्ट हो चुकी है।

हम किसान लोग पायनियर कंपनी का अच्छा धान समझ कर ₹360 रुपया प्रति किलो के हिसाब से खरीदे थे।

अब दोहरी मार से हम लोग भुखमरी के कगार पर आ गए है।

ज्ञापन देने के दौरान सपा जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन, बिन्द्रेश कन्नौजिया, दीपू यादव,अमरजीत साहनी,सत्यपाल यादव,रामगोपाल महतो,सुभाष चंद्र मौर्य के साथ कई किसान मौजूद रहे ।