शरद त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी कहा CM योगी प्रचार की जगह कानून व्यवस्था पर करें मंथन

1085

गोरखपुर। सन्तकबीरनगर के पूर्व भाजपा सांसद रहे शरद त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली में चुनाव प्रचार की जगह अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। शरद त्रिपाठी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और हिंदूवादी नेताओं की हो रही हत्या पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि दिल्ली में चुनाव प्रचार के बजाय अपने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर मंथन करना चाहिए।

Advertisement

यही नहीं शरद त्रिपाठी ने ये भी लिखा कि कार्यकर्ताओं को सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखनी चाहिए और अटल जी के मार्गदर्शन पर चलना चाहिए। आपको बता दें ये वही शरद त्रिपाठी हैं जिनका नाम जुटा कांड में आया था इन्होंने ही विधायक राकेश बघेल पर जूतों से हमला किया था और माँ बहन की गाली भी दी थी तभी से शरद त्रिपाठी और भी चर्चा का विषय बने हुए है।

अब जबकि उन्होंने फेसबुक एकाउंट के जरिये अपने ही सरकार पर उंगली उठाया है और उन्हें कठघरे में खड़ा किया है तो देखना होगा पार्टी की तरफ से अब कौन सा कदम उठाया जाता है।