संतकबीरनगर में सात और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हई 47

394

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में बुधवार को 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से छह मुंबई और एक बखिरा क्षेत्र का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी रविश गुप्त ने की हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना से 4 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 27 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अभी भी जिले में 18 लोग एक्टिव हैं। अब तक जिले में चार जगह को हॉटस्पॉट बनाया गया है।