वरिष्ठ भोजपुरी साहित्यकार डॉ. फूलचंद ने सांसद रवि किशन को भोजपुरी की पुस्तकें की भेंट

398

गोरखपुर। गोरखपुर के वरिष्ठ भोजपुरी साहित्यकार डॉ फूलचंद प्रसाद गुप्त ने आज गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल से मिलकर अपनी भोजपुरी की पुस्तकें भेंट की तथा भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करवाने के सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। सांसद रवि किशन ने उनकी कृतियों को सराहते हुए उन्हें माटी का लाल कहाऔर कहां किफूलचंद जैसे लोग भोजपुरी को अपने जीवन का अंग बनाए हैं और भोजपुरी को समृद्ध करने में नित नए प्रयोग कर रहे हैं।

Advertisement

इन्होंने भोजपुरी में कई पुस्तकें लिखकर एक सराहनीय कार्य किया है।इनकी कविताओं में गांव के माटी की महक, लोगों की पीड़ा और आशावादिता भी पूर्ण रूप से झलकती है। सांसद ने कहा कि डॉक्टर गुप्त की रचनाओं का उचित सम्मान होगा।

भोजपुरी भाषा साहित्य को समृद्ध करने वाले फूलचंद गुप्त के एक गीत जो गोरखनाथ जी पर लिखा गया है, को गुनगुनाया तथा भोजपुरी के सन्दर्भ में गोरखनाथ जी की रचनाओं के विषय में श्रीगुप्त से चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्रा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी पीआरओ पवन दुबे ने दी।