ऋषि मोहन वर्मा नगर निगम गोरखपुर के नए उपसभापति का चुने गए

475

गोरखपुर नगर निगम के उपसभापति का चुनाव सम्पन्न हुआ। जैसा की पहले से ही लगभग तय था भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल के उपनेता एवं हिंदू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा गोरखपुर नगर निगम के नए उपसभापति चुने गए।

Advertisement

हाथ उठाकर हुए इस चुनाव में बहुमत के आधार पर ऋषि मोहन वर्मा विजयी घोषित किए गए। उनके नाम का प्रस्ताव भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य आनंद वर्धन सिंह ने रखा था।

ऋषि मोहन वर्मा का कार्यकाल दो साल का होगा। इस लिहाज से नगर निगम बोर्ड के वर्तमान कार्यकाल के समाप्त होने तक ऋषि मोहन वर्मा नगर निगम के उपसभापति बने रहेंगे।

शनिवार को नगर निगम के उपसभापति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। समाजवादी पार्टी ने शकुन मिश्रा को उपसभापति पद का प्रत्याशी बनाया था और भाजपा समेत सभी अन्य कार्यकारिणी सदस्यों से शकुन मिश्रा को गोरखपुर नगर निगम पहली महिला उपसभापति बनाने का आह्वान भी किया था।

इसके पक्ष में कई महिला पार्षदों ने पोस्टर लेकर शनिवार को कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से इस संबंध में निवेदन भी किया था। वहीं कार्यकारिणी के हुए चुनाव में ऋषि मोहन वर्मा नगर निगम के नए उपसभापति चुन लिए गए।

गौरतलब है कि मेयर सीताराम जायसवाल ने शुक्रवार को कहा था कि नए उपसभापति के चुनाव में भाजपा का उपसभापति बनना तय है। कहा था कि सपा के चार वोट को छोड़कर सभी शेष आठ सदस्यों का भाजपा को समर्थन है।