Home उत्तर प्रदेश कार्यकर्ताओं के बल पर ही जिंदा रहती है पार्टी: अजय ‘लल्लू’

कार्यकर्ताओं के बल पर ही जिंदा रहती है पार्टी: अजय ‘लल्लू’

गोरखपुर। गोरखपुर पहुँचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ लग जाएं। आमजन को पार्टी से जोडऩे का कार्य करें। साथ ही पार्टी की उपलब्धियों का जन-जन में प्रचार-प्रसार करें।

पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वे सर्वा: प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही जिंदा रहती है। उन्‍होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव गांव जाकर लोगों से मिलें और उन्‍हें पार्टी से जोड़ें।

उन्‍होंंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कुशीनगर के लिए रवाना हो गए। 

Exit mobile version