गोरखपुर-बस्ती मण्डल में जिला पंचायत अध्यक्ष की 6 सीट पर बीजेपी, 1 पर सपा का कब्जा

788

गोरखपुर बस्ती मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज संपन्न हुआ। गोरखपुर जिले में भाजपा उम्मीदवार साधना सिंह नामांकन वापसी के अंतिम दिन ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

Advertisement

वहीं मंडल के अन्य जिलों में 11 बजे से शुरू हुआ मतदान प्रक्रिया तीन बजे तक चला। दोपहर तीन बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। गोरखपुर-बस्ती मंडल की सात जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों में छह पर भाजपा का कब्जा हो गया है। एक सीट सपा के कब्जे में गई है।

ये हुए विजयी
बस्ती में भाजपा के संजय चौधरी,
संतकबीरनगर में सपा के बलिराम यादव
महराजगंज में भाजपा के रविकान्त पटेल,
देवरिया में भाजपा के गिरीश चंद्र तिवारी,
सिद्धार्थनगर में भाजपा की शीतल सिंह
कुशीनगर में भाजपा की सावित्री देवी
गोरखपुर में भाजपा की साधना सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।