डॉ. धर्मेंद्र सिंह को दुबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर सांसद रवि किशन ने दी बधाई

379

गोरखपुर। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को पुनः क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने उन्हें ढेरो शुभकामनायें एवं बधाई दी।सांसद रवि किशन ने कहा कि डॉ धर्मेंद्र सिंह को दुबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्पूर्ण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को एक नई ऊर्जा और बल प्राप्त होगा जिससे कार्यकर्त्ता पूरे मनोयोग से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने अपना सर्वोत्तम योगदान पार्टी के उत्थान में दिया है।इनके नेतृत्व में पार्टी ने जन जन में अपनी जड़े और मजबूत की है।दुबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी और मजबूत होगी।

क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ल ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ धर्मेंद्र सिंह जन जन में लोकप्रिय है। पार्टी की नीतियों को हर हाल में जन जन तक पंहुचाया है।ऐसे में उनका दुबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाना कार्यकर्ताओ के लिए बेहद ख़ुशी का पल है।धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी।

बधाई देने वालोंं में सांसद प्रतिनिधि समरेन्द्र विक्रम सिंह,रणंजय सिंह,पीआरो पवन दुबे ,सोनू द्विवेदी सहित अन्य लोग शामिल रहे। उक्त जानकारी पीआरओ पवन दुबे ने दी।