हरियाणा के सीएम खट्टर की रैली पर किसानों का कब्जा, तोड़फोड़ के बाद रद्द हुआ कार्यक्रम

398

नई दिल्ली। किसानों को कृषि बिल के फायदे के बारे में बताने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सभा पर किसानों ने कब्जा कर लिया उसके बाद बवाल हो गया।

Advertisement

हरियाणा के करनाल में पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठी चार्ज किया है। करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी ने किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था।

यहां पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर किसानों के बातचीत करने वाले थे और उन्हें नए कृषि कानूनों का फायदा समझाने वाले थे।

सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते उससे पहले वहां पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसान पहुंच गए।

इस किसानों ने वहां काले झंड़े दिखाए और सीएम खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान यहां तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर उन्हें तितर बितर करना चाहा।

लेकिन किसान नहीं माने। यहां पर स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू के गोले दागे हैं।

इस घटना की वे वीडियो में सैकड़ों किसान खेतों में भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस इन किसानों पर लाठियां बरसा रही है।

कई किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें छोड़ी।

घटना के बाद किसान फिलहाल आस-पास के गांवों में चले गए हैं। यहां पर अब बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हेलीपैड पर कब्जा, स्टेज पर तोड़फोड़

इस बीच करनाल मुख्यमंत्री सीएम के के लिए बनाए गए स्टेज पर किसानों ने की तोड़फोड़ की है।प्रदर्शनकारी किसानों ने कुर्सियां टेबल तोड़ डाली है।

मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर भी किसान इकट्ठा हो गए हैं. अभी तक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर यहां लैंड नहीं कर पाया है।

सीएम का रद्द करना पड़ा दौरा

करनाल में किसानों के हंगामे के बीच सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज का यहां का दौरा रद्द कर दिया है। बता दें कि बड़ी संख्या में किसान हैलिपैड पर जम गए थे।