गोरखपुर के प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव की लखनऊ में हत्या, जांच में जुटी पुलिस

779

गोरखपुर। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपराध पर लगाम लगाने की भले ही बड़ी बड़ी करते हो लेकिन आये दिन प्रदेशभर में हो रहे अपराध इनके दावों को आइना दिखाने के लिए काफी हैं। गोरखपुर के प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव की लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Advertisement

लेन देन के विवाद में हत्‍या की बात बताई जा रही है। गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र के गांव मसभठाडी निवासी उमाकांत यादव के पुत्र दुर्गेश यादव लखनऊ में प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

बताया जा रहा है कि लखनऊ में पीजीआइ के पास गोरखपुर के दुर्गेश यादव को गोली मारी गई है। दो बदमाशाें ने घटना को अंजाम दिया है। प्रारंभिक छानबीन में लेनदेन के विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है।

एक बदमाश की पहचान पवन ठाकुर के रूप में हुई है। दूसरे का मनीष यादव बताया जा रहा है नाम। लखनऊ में प्रापर्टी का काम करता था काम। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।