धूमधाम से होगा गोरखपुर महोत्सव, कब, कौन सा और कहां होगा आयोजन पढ़ लीजिए

894
गोरखपुर। आगामी 12 और 13 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा मगर महामारी की सावधानियों को बरतते हुए। इस बार महोत्सव का आयोजन 3 दिन की जगह मात्र दो दिन ही होगा जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इन दो दिनों में कब कौन सा और कहां होगा कार्यक्रम देख लीजिए..

गोरखपुर महोत्सव के कार्यक्रम 12 जनवरी

Advertisement
  • महंत दिग्विजयनाथ पार्क में हाट एयर बैलूनिंग सुबह 10 बजे।
  • रामगढ़ताल क्षेत्र में यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन सुबह 11 बजे।
  • उद्घाटन सत्र दोपहर 12 बजे से दो बजे तक।
  • चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों द्वारा सबरंग कार्यक्रम।
  • गीडा स्थित उद्योग भवन में रेडीमेड गारमेंट पर कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे से।
  • सत्य सारथी संस्था द्वारा नाट्य मंचन शाम चार बजे मुक्ताकाशी मंच पर।
  • खादी फैशन शो चंदा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम 5.30 बजे से 6.15 बजे तक।
  • राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय भोजपुरी कलाकारों द्वारा लोकरंग कार्यक्रम शाम 6.35 बजे से रात आठ बजे तक चंदा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।

गोरखपुर महोत्सव के कार्यक्रम

  • बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, दिव्यांग ट्राई साइकिल रेस, फुटबाल, खो-खो एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।
  • कृषि मेला, सरस मेला, विज्ञान एवं पुस्तक प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में सुबह 10 बजे से।
  • विंध्याचल आजाद द्वारा फरुआही नृत्य का प्रदर्शन दोपहर 12 बजे चंपा देवी पार्क में।
  • गुरु गोरक्षनाथ के जीवन दर्शन पर आधारित एवं गोरखपुर परिक्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाएं दोपहर दो बजे से एनेक्सी भवन में।
  • उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (बधाई नौरता नृत्य मध्य प्रदेश) चंपा देवी पार्क स्थित मुख्य मंच पर शाम 4.30 बजे से पांच बजे तक।
  • युवा दिवस के अवसर पर चौरीचोरा की घटना पर आधारित नाट्य मंचन, मुक्ताकाशी मंच पर दोपहर दो बजे।
  • सदर सांसद रवि किशन शुक्ला द्वारा कविता पाठ एवं सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रस्तुति शाम पांच बजे से 5.30 बजे तक चंपादेवी पार्क के मुख्य मंच पर।
  • लखनऊ की रंजना रंजू द्वारा गायन की प्रस्तुति शाम छह बजे से 6.35 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।

13 जनवरी के कार्यक्रम

  • हाट एयर बैलूनिंग महंत दिग्विजयनाथ पार्क में सुबह 10 बजे से।
  • रामगढ़ताल क्षेत्र, गोरखनाथ मंदिर, गोलघर व शहर के अन्य स्थानों पर यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से।
  • राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों द्वारा सबरंग कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 1.30 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।
  • आकाश दुबे द्वारा गायन चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर बाद 1.45 बजे से दो बजे तक।
  • मलय मिश्र द्वारा नाट्य मंचन मुक्ताकाशीय मंच पर शाम चार बजे।
  • चंपा देवी पार्क में लोक वाद्य प्रदर्शन दोपहर बाद तीन बजे।
  • समापन सत्र चंपादेवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक।
  • मैथली ठाकुर द्वारा गायन चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक।
  • खेल प्रतियोगिता रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सुबह 10 बजे से।
  • कृषि मेला, सरस मेला एवं विज्ञान व पुस्तक प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में सुबह 10 बजे से।
  • डाग शो चंपा देवी पार्क में सुबह 11 बजे से।
  • लखनऊ की डॉ. प्रतिभा द्वारा गायन की प्रस्तुति दोपहर बाद 1.30 बजे से 1.45 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।
  • भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा विदेशिया नाट्य मंचन मुक्ताकाशी मंच पर दोपहर दो बजे।
  • गो संरक्षण एवं आत्मनिर्भर पशुपालक विषय पर सेमिनार एवं इंपॉर्टेंस आफ हेल्थ केयर विषय पर सेमिनार एनेक्सी भवन में दोपहर दो बजे।
  • काशी विश्वनाथ डमरू ग्रुप वाराणसी द्वारा डमरू वादन चंपा देवी पार्क में दोपहर बाद तीन बजे।
  • मर्यादा कुलश्रेष्ठ द्वारा नृत्य प्रदर्शन चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम पांच बजे से 5.30 बजे तक।
  • चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर कवि सम्मेलन रात आठ बजे से।
  • 11 से 16 जनवरी तक गुरु गोरक्षनाथ के जीवन पर आधारित सचल प्रदर्शनी, स्वामी विवेकानंद एवं पूर्वांचल के महापुरुषों पर आधारित प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में लगेगी।