Home अजब गजब बॉयफ्रेंड की शादी में पुलिस लेकर पहुंची गर्लफ्रेंड, दुल्हन ने शादी से...

बॉयफ्रेंड की शादी में पुलिस लेकर पहुंची गर्लफ्रेंड, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

गोरखपुर से सटे संतकबीरनगर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक गर्लफ्रैंड ने पुलिस के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड की शादी रुकवा दी। मामले की जानकारी जब दुल्हन पक्ष को हुई तो दुल्हन के पिता ने भी शादी से इनकार कर दिया है। अब इस मामले की चर्चा क्षेत्र में चारो तरफ है।

धनघटा क्षेत्र के सोनहन गांव में बुधवार को बरात आई थी। उसी बीच पास के एक गांव की रहने वाली लड़की 112 नबंर की पुलिस टीम के साथ बरात में पहुंच गई। लड़की का आरोप था कि दूल्हा बनकर आया लड़का उसका बॉयफ्रेंड है और पिछले 10 सालों से वो उसके साथ रिलेशनशिप में है। लड़की ने बताया कि बॉयफ्रेंड ने उससे शादी करने का वादा किया था।

बुधवार को जब लड़की को मामले का पता चला तो वे9 वह पुलिस लेकर पहुंच गई। लड़की की बात को सुन बराती और घराती दंग रह गए। दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद दूल्हा और साथ आए बराती हैरत में पड़ गए। बाद में बरात बैरंग वापस लौट गई।

थाना प्रभारी बृजभान यादव ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नही मिली है। डायल 112 नंबर की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। यदि किसी पक्ष से तहरीर मिलेगी तो प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version