मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन

586

दिल्ली। देश के मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल अब इस दुनिया में नहीं रहे। ये जानकारी उनके संबंधी ने साझा की। मिली जानकारी के अनुसार वो काफी समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

Advertisement

नरेंद्र चंचल देश के लोकप्रिय भजन गायकों में हैं। उन्होंने बॉबी फिल्म (1973) में ‘बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो’ गाना गाया था। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड दिया गया था।

इसके अलावा उन्होंने 1980 में आशा फिल्म के लिए ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’ भजन गाया था।