गोरखपुर में मुठभेड़ : रामगढ़ताल पुलिस ने तीन बदमाशों को अवैध असलहा के साथ किया गिरफ्तार

592

गोरखपुर। लॉकडाउन में भी पुलिस और बदमाशों में धरपकड़ जारी है। पुलिस ने बताया की रामगढ़ताल थाना प्रभारी जगत नारायण सिंह क्षेत्र को मुखबिर के जरिए सूचना मिला की कुछ बदमाश गायघाट फोरलेन के पास मौजूद हैं।

Advertisement

मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने अपने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने अपने आप को बचाने के लिए दो हवाई फायरिंग की।

इसके बाद बदमाश पीछे मुड़ कर भागने लगे करीब सौ से डेढ़ सौ मीटर तक उन्हें दौड़ा कर घेराबंदी करके बीती रात को करीब 1:15 पर गायघाट फोरलेन अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान संजय साहनी, अच्छेलाल, रवि सहानी के रूप में बताया। तीनो अभियुक्त रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के रामपुर बड़का टोला के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार इनके पास से एक देसी रिवाल्वर 32 बोर का एक जिंदा कारतूस और एक खोखा के साथ 23 बंडल बिजली का तार भी बरामद किया गया है जिसकी कीमत लाखों रुपए में है। घटना का खुलासा रामगढ़ ताल थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी कैंट राहुल भाटी ने दी।

गिरफ्तार करने वाली टीम में रामगढ़ताल थाना प्रभारी जगत नारायण सिंह उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह उप निरीक्षक धर्मेंद्र जैन हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह कांस्टेबल बबलू यादव देवानंद प्रवीण कुमार पांडे विजय प्रकाश यादव कृष्ण कुमार सिंह अंकित सिंह शामिल रहे।