MMMUT में हुआ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, देश विदेश के मुद्दों पर बहस

296

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दी एडिटोरियल बोर्ड द्वारा 11 मार्च को वार्षिक वाद-विवाद प्रतियोगिता के दूसरे चरण का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस प्रतियोगिता का पहला चरण ग्रुप डिस्कशन था जिसका आयोजन 4 मार्च को किया गया था जिसमें 400 से अधिक प्रतिभगियों ने हिस्सा लिया और सभी वक्ताओं द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए।

इस चरण में उत्तीर्ण 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया जिन्होंने दूसरे चरण वाद-विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए।

इसके बाद श्रोताओं द्वारा प्रश्नावली भी की गई। कार्यक्रम का संचालन उन्नति वर्मा तथा अनिमेष कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में संचालित किया गया। प्रतिभागियों के हर दल को वाद-विवाद हेतु 10 मिनट का समय दिया गया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दे, जैसे भारत की अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, अफगानिस्तान की दुर्दशा, कोविड- मानवीय संकट या संकट प्रबंधन तथा वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थिति उठाए गए।

इस प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में आदरणीय प्रोफेसर स्नेहा गुप्ता, डॉ. आर. के. शुक्ला, डॉ. अभिजीत मिश्रा, डॉ. कहकशां खान, प्रोफेसर अर्जुन दुबे, तथा दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रोफेसर चंद्रभूषण गुप्ता आदि शामिल रहें।

प्रतियोगिता की समाप्ति के पश्चात् बी.टेक अंतिम वर्ष के छात्र ईशान मिश्रा द्वारा सभी प्रतिभागियों और निर्याणक मंडली को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।