Home उत्तर प्रदेश प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री योगी ने नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री योगी ने नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है।अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि चैत्र नवरात्रि प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है।

इस पर्व में उपवास, प्रार्थना एवं ध्यान का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि से ही नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है।  इस समय मौसम में परिवर्तन भी होता है।

इसलिए धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी नवरात्रि का महत्व है।

Exit mobile version