बिहार चुनाव में BJP ने खेला रोजगार कार्ड, कहा जीते तो 19 लाख रोजगार देंगे

433

नीतीश गुप्ता, दिल्ली। नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में पटना में ये संकल्प पत्र जारी किया गया.

Advertisement

इस दौरान बीजेपी ने 11 बड़े संकल्प किए हैं और सत्ता में आने पर कई वादों को पूरा करने का दावा भी किया है. बीजेपी की ओर से नए नारे भी दिए हैं, जिसमें ‘भाजपा है तो भरोसा है’ और ‘5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प’ भी शामिल है. 

संकल्प पत्र जारी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आपदा को अवसर ने बदलने की कोशिश की.. वित्त मंत्री ने कहा कि जैसे ही कोरोना वैक्सीन आती है हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का टीका निशुल्क लगाया जाएगा।

आइये आपको बताते हैं बिहार में bjp ने अपने संकल्प पत्र में क्या क्या वादा किया है

1.    हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना. 

2.    मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना.

3.    एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना.

4.    नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार.

 5.    एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा. 

 6.    एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी. 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना.

 7.    धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर.

8.    30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा.

9.    2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा. 

10.    2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना.

11.    किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे..

खैर ये वादा बिहार में किया गया है क्योंकि बिहार में चुनाव है और अब कुछ महीनों बाद यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की भी घोषणा हो जाएगी जिसमें bjp 2017 की तरह फिर से संकल्प पत्र जारी करेगी..

आइये आपको एक बार याद दिला दें कि bjp ने 2017 में यूपी की जनता और युवाओं से क्या वादा किया था फिर आप खुद तय करिये की सत्ता में आने के बाद bjp ने कितने वादों को पूरा किया..

1.सूबे के हर युवा को रोजगार का वादा।
2.किसानों के लोन और ब्याज होंगे माफ। भविष्य में कर्ज मुक्त ब्याज।

3. गन्ना किसानों को मिलेगी 6,000 करोड़ रुपये की सहायता।
4. मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई फंड की होगी शुरुआत।
5.राम मंदिर के लिए होंगे संवैधानिक प्रयास।
6.सूबे में 6 नए एम्स बनाए जाने का ऐलान।

7.सफेद क्रांति के लिए बड़ी डेयरी योजना।
8.सीएम की निगरानी में बनेगा पूर्वांचल विकास बोर्ड।
9.कानून व्यवस्था 45 दिनों में दुरुस्त करने का वादा।
10.डायल 100 व्यवस्था होगी अपग्रेड। 15 मिनट में पुलिस पहुंचने का वादा।

11.महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनेंगे ऐंटी रोमियो दल और 101 फास्ट ट्रैक कोर्ट को होगा गठन।
12. यूपी के युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता।
13. सभी अवैध मवेशी कत्लखाने बंद होंगे और यांत्रिक कत्लखाने शुरू होंगे।
14. एक लाख से ज्यादा खाली पुलिस पदों को एकसाथ भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

15. सांप्रदायिकता के कारण खाली होने वाले गांवों के लिए जिलाधिकारी को दोषी माना जाएगा।
16. सभी की एफआईआर धर्म और जाति के बिना सुनिश्चित किया जाएगा
17. भूमाफियाओं पर नकेल कसेंगे और हर जिले में एंटी भूमाफिया बल बनाया जाएगा
18. साल में प्रदेश में आए भ्रष्टाचार के मामलों के लिए टास्क फोर्स बनाएंगे

19. ग्रेड सी और डी की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म कर दिए जाएंगे।
20. अगले पांच साल में 70 लाख रोजगार औऱ स्वरोजगार के अवसर पैदा करेंगे
21. युवाओं को लेपटॉप देंगे औऱ साथ ही 1 जीवी इंटरनेट भी सरकार देगी
22. सभी लड़कियों को ग्रैजुएशन तक की शिक्षा निशुल्क होगी।

23. सभी लड़कों को 12वीं तक की शिक्षा निशुल्क होगी साथ ही 50 फीसदी से अधिक के अंक लाने पर ग्रैजुएशन तक मुफ्त शिक्षा।
24. सभी कॉलेंजों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा देगी सरकार।
25. संस्कृत विश्वविद्यालय की होगी स्थापना।
26. हर घर में 24 घंटा बिजली पहुंचाएंगे।

27. मजदूरों को 2 लाख रुपये तक का फ्री बीमा।
28. हर घर में शौचालय और एलपीजी कनेक्शन मिलेगा।
29. कानपुर, झांसी, इलाहाबाद जैसे शहरों में फौरन मेट्रो सेवा शुरू करेंगे।
30. बुंदेलखंड के लिए बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन होगा।

31. लखनऊ, नोएडा मेट्रो का विस्तार होगा।
32. 6 छोटे शहरों में हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करेंगे।
33.पारंपरिक लघु उद्योगों को मिल सकेंगे आसानी से लो।
34. ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं से राय लेकर यूपी की भावी बीजेपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी।
35. ई कॉमर्स पोर्टल बनाकर हस्त शिल्प उत्पादों की अंतर्राष्ट्रीय मार्केट तक में बिक्री होगी।