BJP सांसद ने कहा, राहुल-प्रियंका में हिम्मत हो तो मेरे खिलाफ लड़े चुनाव, हार गया तो छोड़ दूंगा राजनीति..

430

हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने फिर एक बार अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के ऊपर बयान दिया है। उन्होंने राहुल-प्रियंका को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उन दोनों में दम है तो वे उन्नाव से उनके खिलाफ चुनाव लड़ कर दिखाएं. बीजेपी सांसद ने कहा कि अगर उन्होंने उनको नहीं हराया तो वे राजनीति छोड़ देंगे.साक्षी महाराज ने कहा, “ना तो राहुल गांधी में और ना ही प्रियंका गांधी में इतनी हिम्मत है कि वे मेरे सामने चुनाव लड़ सकते हैं, क्योंकि दोनों का जमीन पर कुछ नहीं है. मीडिया ही उनको दिखाता है.” इसके बाद उन्होंने चुनाव आने पर ही प्रियंका सक्रिय दिखती है वरना वैसे तो वो कभी दिखती नहीं। साक्षी महाराज ने कहा कि जब प्रियंका पहले कुछ असर नहीं दिखा पाईं तो अब क्या असर दिखा पाएंगी।

Advertisement