कोरोना: लंदन से आगरा लौटा एक शख्स मिला संदिग्ध नए स्ट्रेन को लेकर यूपी में हाईअलर्ट

263

आगरा। दुनियां भर में COVID19 का प्रकोप और बढ़ते जा रहा हैं जहाँ एक और इसके टीकाकरण का काम कई देशों में शुरू हो गया है तो कई देशों में इसके नए तथा और ज्यादा खतरनाक रूप का भी पता चल रहा है। इन सब बीच उत्तर प्रदेश से बेहद हैरानी और परेशान कर देनें वाली खबर सामने आई है।

Advertisement

आगरा के 58 लोगों की भी यूके से वापसी हुई है। आगरा में 35 लोगों की जांच की गई, जिसमें 1 संदिग्ध मिला है। स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि यह स्ट्रेन-2 का संक्रमण भी हो सकता है।

शासन ने मरीज में स्ट्रेन-2 की जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजने के लिए कहा है। इसके साथ ही संक्रमित परिवार को आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।

उधर मेरठ में लंदन से आए 3 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन तीनों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का ख़तरा हो सकता है। बताया जा रहा है कि ये तीनों 14 दिसम्बर को लंदन से वापस आए थे। लंदन से मेरठ आए दम्पति और बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। युवक के माता-पिता और भाभी के साथ पड़ोस के 9 लोग भी संक्रमित मिले हैं।

बता दें अब तक यूनाइटेड किंगडम से 2135 लोगों के यूपी लौटने की खबर मिली है। इनमें गौतमबुद्धनगर में 563, गाजियाबाद में 291 लौटे, जबकि लखनऊ में 256 और अब स्वास्थ्य विभाग की टीम यूके से आए लोगों के घर पहुंच रही है।