700 बाढ़ पीड़ितों में बाटी गयी खाद्य सामग्री

190


बड़हलगंज। नदियां तबाही मचा रही थी और बाढ़ पीड़ितों में रहने, ठहरने, खाने व पशुओं को रखने की समस्या अपने चरम पर थी, तब मदद के नाम पर कुछ नही मिला था।

Advertisement

देर आये दुरुस्त आये की तर्ज पर शुक्रवार को सरकार ने निर्देश पर एसडीएम रोहित कुमार मौर्य व तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ पीड़ित पांच गांवों के 700 परिवारों को सरकार द्धारा उपलब्ध कराये गये दोनों पैकेट खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया।


शुक्रवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम व तहसीलदार, तहसील प्रशासन की टीम खाद्य सामग्री के साथ पटना बाढ़ चौकी पर पहुचीं। वहां कोलखास व ज्ञानकोल के बाढ़ पीड़ितों मे खाद्य सामग्री वितरित करने के बाद रामनगर, लखनउरा, लखनउरी के बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार पंकज गुप्ता, भाजपा नेता महेश उमर, राजीव पाण्डेय, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, प्रधान संघ जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह, प्रधान संजय गुप्ता, सुरेश मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, मंटू चौबे, पप्पू निषाद, किशन उमर सहित हल्का लेखपाल मौजूद थे।



मुख्यमंत्री द्धारा किया गया हवाई सर्वेक्षण………
खाद्य सामग्री बांटने के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। लगभग डेढ़ मिनट तक हेलीकॉप्टर बाढ़ क्षेत्र मे घूमता रहा।