46 के हुए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ…

1318

आज योगी आदित्यनाथ का 46 वां जन्मदिन है।जी हां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है, लेकिन सीएम योगी ने न तो कभी गोरक्षपीठाधीश्वर और गोरखपुर के सांसद के रूप में भी अपना जन्मदिन नहीं मनाया और न ही बीते साल बतौर सीएम अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसके पीछे का कारण है सादगी। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ को सादगी पंसद है। उन्हें प्रकृति से खास लगाव है, इसलिए वह अपना जन्मदिन जन्मदिन न मनाकर इस दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते हैं। हालांकि जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचते थे और वह उसे खुशी-खुशी स्वीकार भी करते है।आपको बताते चले कि योगी आदित्यनाथ का असल नाम अजय सिंह बिष्ट है। इनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले की यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव के एक साधारण गढ़वाली परिवार में हुआ था। योगी के पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट और मां का नाम सावित्री देवी है। योगी के पिता एक फॉरेस्ट रेंजर थे। अपने माता-पिता के सात बच्चों में तीन बड़ी बहनों व एक बड़े भाई के बाद योगी पांचवें हैं एवं इनसे और दो छोटे भाई भी हैं।

Advertisement