समीक्षा बैठक में फूटा मायावती का गुस्सा कहा चुनाव में हमें नहीं मिला यादवो का वोट..

641

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद विपक्षी दलों में उठा पटक जारी है। उत्तर प्रदेश में सपा बसपा गठबंधन अब टूटता नजर आ रहा है। चुनाव नतीजे के बाद आज बसपा की समीक्षा बैठक हुई जिसमें मायावती ने गठबंधन पर सवाल खड़ा किया है। सूत्रों की मानें तो सपा बसपा का गठबंधन जल्द टूट जाएगा।

Advertisement

खबरों की माने तो बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा कि चुनाव में यूपी में यादवों का वोट नहीं मिला। इसके साथ ही जाटों का भी वोट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव की वजह से यादव वोटों में बंटवारा हुआ जिसका नुकसान उठाना पड़ा।

यही नहीं बताया जा रहा है कि उन्होंने 11 विधानसभा में होने वाले उप चुनाव में अकेले जाने का फैसला किया है। बीएसपी मुखिया ने कहा कि नतीजों से साफ है कि अगर उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ी होती तो नतीजे कुछ और होते। अब जबकि चुनावी नतीजा सामने है तो ये अच्छा है कि हम अकेले ही चुनाव लड़ें। अब देखना होगा कि अगर सपा से अलग होकर बसपा चुनाव लड़ती है तो इसका कितना फायदा मायावती को होगा।