सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्णय पर खरा उतरूंगा :संतोष निषाद।

1529

गोरखपुर। गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संतोष निषाद में आज कलेक्ट्रेट में अपना पर्चा दाखिल किया उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ,निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ,पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मोहम्मद अयूब(सर्जन) मौजूद थे।

Advertisement

पर्चा दाखिला के बाद बाहर निकलते हुए उन्होंने मीडिया से बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के लिए आज तक कुछ नहीं किया है। लगातार 5 बार से सांसद थे आज सुबे के मुखिया हैं लेकिन इससे ज्यादा पूर्व के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोरखपुर को संवारा है।

आगे उन्होंने कहा कि मैं सपा अध्यक्ष के फैसले पर खरा उतरूंगा उन्होंने प्रत्याशी के रूप में मेरे ऊपर जो विश्वास कायम किया है उसका बहुत-बहुत धन्यवाद उनको और गोरखपुर की महान जनता को प्रणाम करता हूं और कल से मैं उनके बीच जाकर अपने और सपा अध्यक्ष के लिए समर्थन मांगने का काम करूंगा।