विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट का कुलपति ने किया लोकार्पण

454

गोरखपुर। कुलपति प्रोफेसर विजय कृष्ण सिंह द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की नई वेब साइट का लोकार्पण किया गया इस वेबसाइट की लिंक है www.ddugu.ac.in.अब से विश्वविद्यालय की यही आधिकारिक वेबसाइट होगी। वेबसाइट की शुरुआत होते ही शोध पात्रता परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भी भरे जाने लगे। कुलपति प्रोफेसर विजय कृष्ण सिंह ने इस मौके पर कहा कि यह वेबसाइट और भी यूजर फ्रेंडली होगी साथ ही साथ इस वेबसाइट के साथ साथ आप कई अन्य वेबसाइट से अपने आपको लिंक कर सकते हैं।

Advertisement

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस वेबसाइट को विजिट करने में आप विश्वविद्यालय की जानकारी के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण साइट्स जैसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग,( यूजीसी )मानव संसाधन विकास मंत्रालय, युवा एवं खेल मंत्रालय सहित कई महत्वपूर्ण लिंक्स से जुड़ सकते हैं। प्रोफेसर शुक्ला ने बताया कि आज का समय सोशल मीडिया का है इसलिए इस वेबसाइट पर फेसबुक का भी ऑप्शन दिया गया है। इस पर क्लिक करने पर सोशल मीडिया पर साझा की गई सभी खबरों को भी यूजर के द्वारा देखा जा सकता है। इस फेसबुक पेज पर समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण खबरें भी यूजर प्राप्त कर सकता है ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी वीरेंद्र चौबे कुलसचिव सतीश चंद्र शर्मा प्रो विनोद कुमार सिंह प्रो हर्ष कुमार सिन्हा परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र सिंह प्रो अजय कुमार शुक्ला प्रोफेसर रवि शंकर सिंह प्रोफेसर विजय कुमार लेखाधिकारी पी एन सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।