जल्द ही एक ही रंग में रंगी दिखेगी गोलघर की सभी दुकाने

581

जल्द ही अब गोरखपुर में गोलघर की सभी दुकाने एक ही रंग में रंगी नजर आएगी,, गोलघर की दुकानें जल्द ही ऑफ व्हाइट कलर में दिखेंगी। जीडीए ने इस बाबत गोलघर व्यापार मंडल के संगठन मंत्री जिम्मेदारी को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके साथ ही शाइन बोर्ड और शटर के रंग भी निर्धारित कर दिए गए हैं। गोलघर उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री रविन्द्र मौर्या ने गोलघर की दुकानों की रंगाई-पुताई व बोर्ड को समान कलर में करने को लेकर जीडीए ने अधिकृत किया है। जीडीए ने इस बाबत पिछले 16 फरवरी को अखबारों में विज्ञापन भी गजट भी कर दिया है। नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम की धाराओं के अनुसार निर्धारित कलर स्कीम एवं साइनेज बोर्ड आर्किटेक्चरल कंट्रोल के तहत जीडीए ने अनुमति दी है। दुकानों की रंगाई का खर्च गोलघर के व्यापारी या भवन स्वामी खुद उठाएंगे। जीडीए ने जो गजट जारी किया है उसके मुताबिक सभी दुकानों का रंग ऑफ व्हाइट, साइनबोर्ड का रंग ब्लैक एंड व्हाइट और शटर का रंग स्मोक ग्रे होगा।

Advertisement