गोरखपुर में भी लोगों ने दिया अन्ना हजारे का साथ बैठे अनिश्चितकाल अनशन पर।

528

गोरखपुर।

Advertisement

अन्ना हजारे आज से रामलीला मैदान पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अन्ना किसानों की सात मांगों को लेकर दोबारा आंदोलन कर रहे हैं। हालांकि पिछली बार जिस लोकपाल कानून की मांग उन्होंने की थी वो इस आंदोलन का हिस्सा भी है। इसी अनशन के समर्थन में गोरखपुर में सामाजिक संगठनों के लोगों नगर निगम के लक्ष्मी बाई पार्क में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। इन लोगों का कहना है कि जबतक अन्ना की मांगे नहीं मानी जाती तब तक यह अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।
बता दें कि इससे पहले उन्होंने सात साल पहले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन किया था। जिसमें लाखों की संख्या में भारतीय शामिल हुए थे और तत्कालीन यूपीए सरकार को हिला कर रख दिया था। इस बार भी वह ऐतिहासिक राम लीला मैदान से ही केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूक रहे हैं। 2011 में भ्रष्टाचार की जांच के लिए लोकपाल के गठन की मांग को लेकर वह इसी मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे थे। हालांकि इस बार वह संभावित तौर पर नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार पर निशाना साध रह हैं। हजारे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के अलावा केन्द्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति की मांग को लेकर दवाब बना रहे हैं। स्वामीनाथन आयोग में कृषि संकट को हल करने का समाधान दिया गया है।
इससे पहले अन्ना हजारे ने केन्द्र सरकार पर कानून होने के बावजूद भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने को लेकर निशाना साधा था। हजारे के एक सहयोगी ने गुरुवार (22 मार्च) को बताया था कि 23 मार्च के दिन का चुनाव ब्रिटिश शासन द्वारा भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दिए जाने के कारण किया गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को अरूणा असफ अली रोड, दिल्ली गेट, दरियागंज, नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट, पहाड़गंज, आईटीओ, राजघाट, मिंटो रोड, विवेकानंद मार्ग और जेएलएन मार्ग से बच कर निकलने की सलाह दी है।