आज महराजगंज आएंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ..

437

लोकसभा चुनाव नजदीक है और अब मौका है चुनावी रैलीयों का जिसको देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज महराजगंज जिले के धनेवा में होने वाले क्षेत्रिय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे।सम्मेलन को सफल बनाने व भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिसमें पूर्वांचल के 11 जिलों के लगभग 25000 से ज्यादा क्षेत्रिय बूथ अध्यक्षों के आने की संभावना व्यक्ति की जा रही है। सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष यहां पर आ रहे हैं, और सभी बूथ अध्यक्षों सेक्टर अध्यक्ष को 2019 की लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे। जिससे फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया जा सके। रोहित सिंह सजवान (पुलिस अधीक्षक महराजगंज)ने बताया कि यहां पर भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रिय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन है। लगभग 25 हजार के ऊपर लोगों के आने की संभावनाएं हैं। इसके दृष्टिगत यहां पर दो हेलीपैड बनाए गए हैं। लोगों के बैठने की भी व्यवस्था बनाई गई है।

Advertisement