Home न्यूज़ मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी जी का आज मनाया जा रहा जन्मदिन।

मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी जी का आज मनाया जा रहा जन्मदिन।

भारत के मराठी योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। वह भारत के महान योद्धा थे। उन्होंने भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। छापामार युद्ध की नई शैली विकसित की। वह एक अच्छे सेनानायक के साथ एक अच्छे कूटनीतिज्ञ भी थे।छत्रपति ने ही नौसेना भी तैयार की थी और भारतीय नौसेना उनका ही जनक माना जाता है।
शिवाजी महाराज की माता का नाम जीजाबाई तथा पिता का नाम शाहजी भोंसले था। उनके जीवन पर माता-पिता का बहुत प्रभाव पड़ा। माता जीजाबाई से वीरता की कहानियां सुनकर शिवाजी बड़े हुए और फिर उन्हें गुरु स्वामी रामदास का सानिध्य प्राप्त हुआ। शिवाजी अपने गुरु का बहुत सम्मान करते थे। उन्होंने गुरु की चरण पादुका रखकर शासन किया।
उन्होंने फारसी के स्थान पर मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया। उनके प्रशासकीय कार्यों में मदद के लिए आठ मंत्रियों की एक परिषद थी, जिन्हें अष्टप्रधान कहा जाता था। शिवाजी के साम्राज्य में पंडितों की तरह संत-फकीरों को भी सम्मान प्राप्त था।

Exit mobile version