प्रियंका गांधी पर किया था अभद्र टिप्पणी, गोरखपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार..

427

गोरखपुर।

Advertisement

कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक रितेश बरनवाल पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वह राजघाट क्षेत्र का रहने वाला है। सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने उसके खिलाफ तहरीर दी थी।

आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसी मुकदमा दर्ज करने को लेकर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से मिले थे। कैंट पुलिस ने रितेश बरनवाल के खिलाफ आइडी एक्ट, अभद्र टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि टिप्पणी करने वाले आरोपित से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।