Advertisement
लोकसभा चुनाव को देखते हुए गोरखपुर में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मिशन शक्ति के तहत जाफरा बाजार में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर लोकसभा के प्रभारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिशुपाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में कांग्रेस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।किसान बेरोजगार महिलाएं गरीब सभी कांग्रेस में पुनः अपने आस्था व्यक्त कर रहे हैं। गोरखपुर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा की महिलाओं ने देश का सम्मान हमेशा बढ़ाया है और कांग्रेस महिलाओं के साथ हमेशा रही है। कार्यक्रम में मौजूद महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने महिलाओं के साथ चुनाव पर चर्चा किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
Advertisement
Advertisement